Kal Ka Mausam: कल से 8 नवंबर तक इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां तक दिखेगा Murasu का असर

Kal Ka Mausam (03 November 2026): चक्रवाती तूफान मुरासु आज देर रात से कल तड़के के बीच आंध्र प्रदेश तट से टकरा सकता है। इसके असर से दक्षिण भारत सहित कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट है। हालांकि, उत्तर भारत में मौसम सामान्य बना रहेगा।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) 03 नवंबर 2026: देश के कई राज्यों में अगले 3 से 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह आज यानी सोमवार 2 नवंबर की आधी रात से मंगलवार 3 नवंबर की सुबह के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच, ओंगोल के दक्षिण में तट पार (Landfall) कर सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने और झोंकों के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

kal ka Mausam 3rd November

मुरासु आज रात ही तट से टकराएगा, कल कई जगह भारी बारिश की चेतावनी

तूफान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है। तमिलनाडु में आज के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। ऐसे में तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग की सलाह और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों पर नजर रखने को कहा गया है।

End of Feed