कल का मौसम 7 सितंबर 2025: वीकेंड पर मौसम का वार; गुजरात-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, कई क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड का खतरा

Kal Ka Mausam, 7 अगस्त 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: कल, 7 सितंबर, रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश के साथ बदलते रहने की संभावना है। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी है। इसके अलावा, कई जलग्रहण क्षेत्रों में मध्यम से उच्च फ्लैश फ्लड जोखिम भी बना हुआ है।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): सावन बीतने के बाद भादों में भी देश के अधिकांश भागों में बारिश, वज्रपात, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक त्राहि-त्राहि मच रखी है। मौसम विभाग हर अलर्ट पत्थर की लकीर साबित हो रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार जैसे राज्य इन दिनों इंद्र देव के प्रकोप को झेल रहे हैं। लेकिन बात यह है कि कल रविवार का मौसम कैसा रहेगा? पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और कोंकण एवं गोवा में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई है।

Kal Ka Mausam 7 September 2025

कल का मौसम 7 सितंबर 2025

वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा–पंजाब–दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों में एक अच्छी तरह से विकसित निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है, जो 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात में अवसाद (डिप्रेशन) में बदल सकता है। इसके प्रभाव से गुजरात और राजस्थान में कल यानी 7 सितंबर को भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। विशेष रूप से, गुजरात के कुछ क्षेत्रों में कल 7 सितंबर को तथा सौराष्ट्र और कच्छ में भी अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा, गुजरात के कुछ हिस्सों में असामान्य रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिम राजस्थान में 7 सितंबर, रविवार को, जबकि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। आइए जानते हैं कि देश के अन्य भागों में कल का मौसम कैसा रहेगा?

End of Feed