कल का मौसम 07 February 2025: रफ्तार से आ रहा तूफान, आंधी बारिश बिजली करेगी परेशान; ओलावृष्टि-कोहरा नहीं लेगा ब्रेक

Kal Ka Mausam, 07 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: बांग्लादेश और असम के ऊपरी हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान और बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। उधर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति है। मैदानी राज्यों में 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने और बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। अभी उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में कोहरे की लेयर देखी जाएगी।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): मौसम के लिहाज से फरवरी भी बेईमान साबित हो रही है। कई राज्यों में अभी भी सर्दी से बुरा हाल है। पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। यही कारण है कि अभी स्वेटर रजाई से पीछा नहीं छूट पा रहा है। आईएमडी ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 48 घंटों में लद्धाख समेत कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिससे वहां न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा। इस दौरान कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। उधर, बांग्लादेश और असम के ऊपरी हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसकी वजह से पूर्वोत्तर में अगले 48 घंटों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान और बारिश की संभावना है। इधर, यूपी बिहार, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में धूप छांव का खेल जारी है। इन राज्यों में 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिससे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने की बात कही जा रही है। अगर, बात कोहरे की करें तो अभी उत्तर भारत के राज्यों में इसका प्रभाव रहेगा, जिससे रेल यातायात और हवाई यातायात पर विपरीत प्रभाव रहेगा।

Kal Ka Mausam 07 February 2025.

भारत का मौसम कल

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आईएमडी ने 8 फरवरी तक बारिश कम होने का अनुमान लगाया है। लेकिन, कोहरे का स्तर बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग ने अभी आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है। आईएमडी के अनुसार, दिनभर हवाएं तेज चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

End of Feed