Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत एक बार फिर ठंड की वापसी हो सकती है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में गलन और ठिठुरन का दौर जारी है। दिन में चल रहीं तेज हवाएं धूप को भी बेअसर कर रही हैं। पहाड़ी राज्यों में हिमपात की वजह से न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति है। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब और उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम भीषण ठंड का आलम है। दिन में शीतलहरी चलने से गलन का एहसास हो रहा है। इसके साथ घने कोहरे से यातायात बुरी तरह प्रभावित है। हालांकि, धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। लेकिन, अगले 6 दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। आईएमडी 6 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में और कमी आ सकती है। पूर्वोत्तर के राज्यों उड़ीसा, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में घना कोहरा घना कोहरा दर्ज किया जाएगा। साथ ही नॉर्थ ईस्ट के नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में भी बारिश का अलर्ट है। घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेंगी।
भारत का मौसम कल
दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है और साथ ही तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल कुछ दिनों तक हल्की धुंध की चादर देखने को मिलेगी। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई फिर 400 के पार पहुंच गया है, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम पारा और ऊपर बढ़ेगा और लोगों को हल्की गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा। हालांकि, दिन के वक्त तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है और वातावरण पूरी तरह से साफ रहेगा।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
वहीं 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है। हल्की धुंध एनसीआर के लोगों को देखने को मिलेगी। इसके बाद 1 फरवरी से न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 25 डिग्री पहुंचने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने हल्के कोहरे की आशंका जताई है। 2 फरवरी को मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 24 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 3 फरवरी को न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री होने की आशंका जताई गई है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इस दिन एनसीआर के लोगों का सामना हल्की बारिश से हो सकता है।
एनसीआर में कितना प्रदूषण?
एनसीआर के लोगों के लिए अब बढ़ता एक्यूआई भी चिंता का विषय बन गया है। दिल्ली में एक्यूआई औसतन 377 दर्ज किया गया है और दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के भी पार पहुंच गया है, जिसके कारण लोग फिर जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं। गाजियाबाद में एक्यूआई औसतन 258 दर्ज किया गया है, तो ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 222 दर्ज किया गया है, जो हवा की फिलहाल बेहतर स्थिति दर्शाता है। वहीं, अगर नोएडा की बात करें तो एक्यूआई 251 दर्ज किया गया है। एक्यूआई में आई बढ़ोतरी के चलते एनसीआर के लोग फिलहाल एक बार फिर जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में सुबह शाम कोहरे की मौजूदगी और दिन में सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। हालांकि, दिन में सूरज की मौजूदगी से दिन और रात के तापमान में थोड़ी कमी जरूर आई लेकिन, सुबह पाला और गलन परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर की बात कही है। इस दौरान पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड समेत कई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश दस्तक दे सकती है। यूपी में 3 से 5 फरवरी तक बारिश का अलर्ट है। लखनऊ, कानपुर, बरेली, रायबरेली, मेरठ, आगरा, झांसी, इटावा, औरैया, अलीगढ़, गोरखपुर, देवरिया समेत कई जिलों में अभी कोहरा बना रहेगा। वहीं, बारिश के साथ तेज हवाओं के झोंके से ठंड और बढ़ने की संभावना है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है, जिस कारण तापमान में थोड़ी सी कमी देखी जा रही है। आईएमडी ने 1 फरवरी को कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया है। पटना, सीतामढ़ी, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, शिवहर, मुजफ्फरनगर, पूर्णिया, किशनगंज में अति घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने की बात कही है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही भी देखी जा सकती है। हालांकि, अब धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलनी शुरू होगी।
राजस्थान में कब होगी बारिश?
राजस्थान में अभी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने फरवरी के पहले सप्ताह में ही बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस विक्षोभ का असर करीब दो से तीन दिन तक रहेगा। हालांकि, अब दिन में सूरज की मौजूदगी से दिन का तापमान काफी कम होता जा रहा है, जिससे सर्दी से काफी राहत है। लेकिन, बारिश के बाद तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?
झारखंड के अधिकतर स्थानों में पिछले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया, जिससे प्रदेश में सर्दी से राहत मिली है। यहां अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। रांची मौसम विज्ञान ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद के अगले दो दिनों तक तापमान के स्थिर रहने का अनुमान है।राज्य में अगले पांच से सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
झारखंड में कब होगी बारिश?
झारखंड में 31 जनवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और एक फरवरी से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। यहां चतरा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इसको छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। रांची में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बोकारो में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर में कैसा है मौसम
जम्म-कश्मीर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। खासकर बर्फबारी और चिल्लई कला के चलते तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। घाटी क्षेत्र में भीषण बर्फबारी और शीतलहर के चलने से हालात आसामान्य बने हुए हैं। श्रीनगर, पहलगाम समेत कई इलाकों में पहाड़ों पर सफेद चादर बिछी है, जिससे सैलानियों को काफी आनंद मिल रहा है। मौसम विभाग ने चार फरवरी कुछ इसी प्रकार के मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। साथ ही कहीं-कही अधिक बर्फबारी भी हो सकती है।
चिल्लई-कलां कब खत्म होगा?
कश्मीर में इस समय 'चिल्लई-कलां' का दौर चल रहा है, जो 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है। इस दौरान हिमपात की संभावना सबसे अधिक होती है और पारा काफी गिर जाता है। 'चिल्लई-कलां' के बाद 20 दिन का 'चिल्लई-खुर्द' (हल्की ठंड) और फिर 10 दिन का 'चिल्लई-बच्चा' (नरम ठंड) होता है।मौसम विभाग ने 'चिलई-कलां' के शेष भाग के लिए मुख्यतः शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। हालांकि, 30-31 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/हिमपात हो सकती है।
कोल्ड डे क्या है?
उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे जारी है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।
