LIVE

देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश के आसार, कई राज्यों में घने कोहरे का भी अलर्ट

Pooja KumariUpdated Jan 30, 2025, 18:02 IST
Follow on Google News
देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश के आसार, कई राज्यों में घने कोहरे का भी अलर्ट

देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश के आसार, कई राज्यों में घने कोहरे का भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। जिसके बाद फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश होने का पूर्वानुमान है। आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय ओडिशा में 31 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है।

JAN 30, 2025 13:39 IST

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

यूपी में आज मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बदायूं, संभल, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानगंज, अंबेडकर नगर, देवरिया, मऊ और बलिया में कोहरे का येलो अलर्ट जारी है।
JAN 30, 2025 11:59 IST

यूपी के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

यूपी के बिजनौर, ज्योतिबा फुले, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती और संत कबीर नगर में मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JAN 30, 2025 11:22 IST

बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। सुबह के समय 15 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। बाकी हिस्सों में भी हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। 1 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव आ सकता है। साथ ही ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
JAN 30, 2025 10:04 IST

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिसके अनुसार गुरुवार को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
JAN 30, 2025 08:23 IST

दिल्ली में आज सुबह कई जगह दिखा हल्का कोहरा

JAN 30, 2025 07:50 IST

प्रयागराज में भी छाई घने कोहरे की चादर

JAN 30, 2025 07:09 IST

अयोध्या में छाया घना कोहरा

JAN 30, 2025 06:52 IST

इन राज्यों में आज छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार आज कई राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है। गुरुवार को सुबह के वक्त उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 31 जनवरी को भी इन राज्यों घना कोहरा छाया रह सकता है।
JAN 30, 2025 05:55 IST

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस दिन होगी बारिश


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 4 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश से अलग-अलग हिस्सों के मौसम में यह बदलाव आएगा।
JAN 30, 2025 05:55 IST

इन जगहों पर माइनस में दर्ज हुआ पारा


देश के पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में भी भी तापमान माइनस डिग्री पर दर किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी को लद्दाख के स्कर्दू में माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा लेह में -5.9 डिग्री, गिलगित में माइनस 2,8 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 2.5 डिग्री और काजी गुंड में -0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
JAN 30, 2025 06:51 IST

प्रयागराज में आज मौसम का हाल


प्रयागराज में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा और धुंध भी छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल यानी 31 जनवरी को भी मौसम शुष्क रह सकता है। जिसके बाद 1 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है।
JAN 30, 2025 05:55 IST

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा

JAN 30, 2025 05:55 IST

दिल्ली में आंशिक बादल छाने के आसार


दिल्ली में बुधवार दोपहर आसमान साफ रहा और धूप भी तेज निकली। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 61 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। आईएमडी ने गुरुवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। सुबह ज्यादातर इलाकों में हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने का अनुमान है, जबकि छिटपुट जगहों पर मध्यम कोहरा देखा जा सकता है।