Kal Ka Mausam : 60 की स्पीड से आएगा तूफान, 10 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; IMD का आया अलर्ट

kal ka mausam (30 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : डीप डिप्रेशन के असर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय राज्यों के तटीय भागों पर मेघ गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 के दौरान पहाड़ों पर वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान लैंडस्लाइड का खतरा होने की बात कही गई है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को उत्तर भारत में मौसम साफ हो सकता है, लेकिन कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती हैं। इस दौरान यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में मौसम गतिविधियां फीकी रहेंगी। हालांकि, तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन और बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है। हालांकि, धूप भी खिली नजर आ सकती है। उधर, पहाड़ों पर भी भारी बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां हो सतती हैं, लेकिन अब मानसून की वापसी के कारण इसमें कमी आएगी। अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान डीप डिप्रेशन के कारण कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा, तटीय आंध्र में तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश का अलर्ट है।

Kal Ka Mausam (134).

कल का मौसम

पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में अभी मानसूनी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलगाना के कुछ कुछ हिस्सों पर आंधी-तूफान के साथ मध्यम से तेज स्तर की बारिश हो सकती है। उधर महाराष्ट्र और गुजरात में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। कमोबेश ऐसा ही मौसम महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर रहने का अनुमान है।

End of Feed