Kal Ka Mausam : 48 घंटे मौसम का बड़ा अलर्ट, तूफान-बारिश से रहें सतर्क; IMD ने 24 राज्यों में जारी की चेतावनी

कल का मौसम कैसा रहेगा (30 जुलाई 2026) : दक्षिण भारत में मॉनसून के सक्रिय रहने से भारी बारिश का सिलसिला जारी है तो पूर्वोत्तर में बाढ़ से तबाही का आलम है। आईएमडी ने देश के उत्तरी और पूर्वी भाग पर अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, समूचे उत्तर भारत में रुक-रुक कर मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। खासकर, उत्तर भारत में कम मॉनसूनी बारिश से मौसम से खरीफ की फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों पर बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इस दौरान बादलों की गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी आने की संभावना है। इधर, पहाड़ों पर नए मौसमी चक्र के प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश भागों पर मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी है। प्रशासन ने बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा जताया है। स्काईमेट ने समूचे पूर्वोत्तर भारत में तेज मॉनसूनी वर्षा की चेतावनी जारी की है। कमोबेश मौसम के यही हाल दक्षिण भारतीय राज्यों में होने की संभावना है। उधर, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भी मौसम की चाल बदली रहेगी।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता से भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल तथा उत्तरी ओडिशा के तट पर बने मौसमी तंत्र के प्रभाव से बुधवार से राज्य के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभागों के कुछ अन्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि 30 जुलाई से दो अगस्त के दौरान भी पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

End of Feed