आज का मौसम : 24 घंटे मौसम रहेगा खतरनाक, बारिश-बर्फबारी के साथ होगा वज्रपात! कोहरे-शीतलहर का बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 03 January 2026, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ों पर लगातार बारिश एवं बर्फबारी से खराब हो रहे मौसम का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रह है। खासकर, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर चलने व गलन वाली सर्दी के बीच घना कोहरा छाये रहने का अलर्ट है। अगले 3 से 4 दिन कश्मीर से लेकर बिहार तक कड़ाके की सर्दी और अति घने कोहरे के कारण ट्रेनें विलंब से चलेंगी और कई मुख्य रूट की फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं। कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। आईएमडी ने तमिलनाडु और उसके आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात एवं बारिश की चेतावनी जारी की है।

Aaj Ka Mausamm (आज का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम के लिहाज से अगले 24 से 48 घंटे काफी अहम हैं। खासकर, उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में सिहरन वाली सर्दी में इजाफा होने के संकेत हैं। आईएमडी ने 3 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर आसमान पर बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 3 से 6 जनवरी तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं बिहार में तेज शीतलहर चलने और घने कोहरे में इजाफा होने का पूर्वानुमान जताते हुए न्यूनतम तापमान में कमी आने की बात कही है। इनमें से कई राज्यों में कोल्ड डे जैसे हालात बन रहे हैं, जिससे गलन वाली सर्दी का एहसास होगा। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु में गरज चमक, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों, महाराष्ट्र एवं गुजरात में भी कोहरा बढ़ने का अनुमान है।

Kal ka Mausam

कल का मौसम

राजस्थान में मौसम

राजस्थान में कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश दर्ज की गई, जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि प्रतापगढ़ में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान सिरोही में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया एवं अधिकांश भाग कोहरे की चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं। अगले कुछ दिन अधिकतर भागों में घने से अतिघना कोहरा छाया रहेगा और इस दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रह सकती है, जिससे वाहनों की गति धीमी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 4 से 6 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री दर्ज होने और शीतलहर चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

End of Feed