कल का मौसम 29 सितंबर 2025: देशभर में बदलते मौसम का दौर; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में उमस का खेल जारी

Kal Ka Mausam, 29 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देश के कई हिस्सों में बारिश और उमस का ताल-मेल जारी है। कुछ क्षेत्रों में वर्षा कम होने लगी है, जबकि गर्मी और उमस ने लोगों के लिए असहज परिस्थितियां पैदा कर दी हैं। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, दक्षिणी और मध्य भारत के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों में हल्की से भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें होने की संभावना जताई गई है।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): जहां कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर धीरे-धीरे कम हुआ है, वहीं गर्मी और उमस ने लोगों के लिए असहज परिस्थितियां पैदा करना शुरू कर दी हैं। कई स्थानों पर धूप और उमस की वजह से दिन का तापमान अधिक महसूस हो रहा है, जिससे रहन-सहन प्रभावित हो रहा है। फिलहाल, देश के कई हिस्सों में वर्षा जारी है, जिससे मौसम में थोड़ी राहत मिल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के हाल की बात करें तो, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा के कई हिस्सों में 7 से 20 सेमी तक की भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, गुर्रात क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसी तरह की बारिश हुई है।

Kal Ka Mausma 29 September 2025

कल का मौसम 29 सितंबर 2025

वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, विदर्भ, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर 7 से 11 सेमी तक की भारी बारिश देखी गई है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विदर्भ और इसके सीमावर्ती उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव के चलते 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से, 29 सितंबर को उत्तरी कोंकण (मुंबई समेत), उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भी ऐसी भारी बारिश की आशंका है। पश्चिम राजस्थान में 29 और 30 सितंबर को तथा पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिनों में गरज और बारिश की संभावना जताई गई है।

End of Feed