कल का मौसम 29 July 2025: सावन में मानसून का तांडव जारी; उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक बारिश का कब्जा दमदार

Kal Ka Mausam, 29 जुलाई 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून अपने चरम पर है और बारिश राहत के साथ-साथ आफत भी बनती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): देश के हर कोने में इन दिनों मानसून का खुमार चढ़ा हुआ है। आलम तो यह है कि बारिश को राहत का नाम दिया जाए कि आफत का। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तेज बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। हालांकि इस बारिश से भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत जरूर मिलेगी, और तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। बिहार के कई जिलों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

Kal Ka Mausam 29 July 2025

कल का मौसम 29 जुलाई 2025

IMD की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 29 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अगले चार दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी अगले सात दिनों तक लगातार भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है। खासकर कल 28 जुलाई को मेघालय के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 31 जुलाई तक बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और अगले 2-3 दिनों के दौरान उससे सटे मैदानी इलाकों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

End of Feed