कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में बादल छाए हुए हैं और कई हिस्सों पर मौसम खराब है। पिछले 48 घंटे से उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि भी हुई और व्यवस्थाएं चरमा गईं। आईएमडी ने अगले कुछ घंटे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार और यूपी के कई जिलों में मेघ गर्जन और आंधी के साथ मध्यम से तेज स्तर की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। इधर, उत्तराखंड में बादल फटने और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई से लेकर मैदानी भागों पर बादल बरसते नजर आएंगे। पहाड़ी हिस्सों पर लैंडस्लाइड का खतरा बना रहेगा। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहने से मूसलाधार वर्षा का अलर्ट है। हालांकि, दक्षिण भारत में मानसून थोड़ा सुस्त रह सकता है। उधर, गुजरात और महाराष्ट्र में भी पानी बरसने का अनुमान कम है।
कल का मौसम कैसा रहेगा
पूर्वोत्तर में मानसून ने पकड़ा जोर
पूर्वोत्तर में मानसून के जोर पकड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। खासकर, ओडिशा में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसके अतिरिक्त दक्षिण भारतीय राज्यों में आंध्र प्रदेश, तेलंदाना, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी में मौसम बदलने का अनुमान है। खासकर, समुद्री भागों पर तूफानी हवाएं चलने और बादलों की गर्जना के साथ मध्यम स्तर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को तटीय भागों से दूर रहने के लिए कहा गया है। उधर, महाराष्ट्र में तेज आंधी आने की चेतावनी है और कुछ हिस्सों पर बारिश की संभावना है।
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में कई जिलों में के कई जिलों में मौसम खराब है। अगले 24 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिससे जनजीवन अस्थ व्यस्त हो सकता है। पिछले करीब 70 घंटे से हुई बारिश से गांव से लेकर शहर तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में खरीफ की फसल में धान की खेती बुरी तरह नष्ट हुई हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी आंधी के साथ पानी बरसने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। खासकर, बुंदेलखंड, कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अमेठी, बाराबंकी, कानपुर देहात, गोरखपुर, बलिया, बस्ती, बहराइच, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज के साथ पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों पर बारिश का अलर्ट है।
झारखंड में मूसलाधार बारिश
झारखंड में मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया और कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। खराब मौसम के कारण बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कम से कम छह उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें तीन आने वाली और तीन जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में सुवर्णरेखा नदी खतरे के निशान से 2.02 मीटर ऊपर बह रही थी, जबकि खरकई नदी खतरे के निशान से 4.50 मीटर ऊपर बह रही थी। रांची के हटिया और गेतलसूद बांधों में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। IMD ने उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन रविवार से इसकी तीव्रता कम होने का अनुमान है।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और निचले जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात का खतरा बढ़ गया है। भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। आईएमडी ने राज्य के कई हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद पांच जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है। वहीं, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की वजह से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। ऊंचाई वाले हिस्सों पर लैंडस्लाइड का खतरा जताया गया है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कई स्थानों पर मौसम खराब है। किन्नौर में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि शिमला और धर्मशाला समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्यभर में 29 सितंबर तक लगातार बारिश का अनुमान जताया है। मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है जबकि मैदानी इलाकों, निचले और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में दो अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों पर मौसम का मिजाज बदल गया है। आएमडी के मुताबिक, कुछ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले कुछ घंटे में सलूंबर और नागौर के जायल में सबसे अधिक तीन-तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे गर्मी छू मंतर हो गई। आलम ये है कि लोगों को पंखे तक बंद करने पड़ गए। आईएमडी ने अगले कुछ घंटे के दौरान बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बूंदे बरस सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वायु गुणवत्ता भी संतोषजनक श्रेणी में बनी रह सकती है।
