अगले 48 घंटे भारी, 20 राज्यों में तेज बारिश-आंधी; ओलावृष्टि-वज्रपात की बड़ी चेतावनी

देशभर में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश की गतिविधियां रिकॉर्ड की जा सकती हैं। मौसम विभाग ने कहा कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, समूचे उत्तर भारत में विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं और मेघ गर्जन के साथ बादल बरसते नजर आ सकते हैं। उधर, दक्षिण भारत में चक्रवाती परिसंचरण के कारण तटीय भागों पर और पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में तूफानी हवाएं और वर्षा का अलर्ट घोषित किया गया है।

अगले 48 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए आईएमडी ने बताया कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से दक्षिण भारत के एक से दो राज्य प्रभावित होंगे, जिनमें तमिलनाडु के तटीय हिस्सों पर आंधी-तूफान और बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि, अन्य दक्षिणी राज्यों में तापमान बढ़ने से गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी है। उधर, पूर्वोत्तर में असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के साथ पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर धूल भरी आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश गिरने का अलर्ट है। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का खतरा बना रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी भारत और पहाड़ों पर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर अगले 72 घंटों तक बना रह सकता है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना रहेगी। इधर, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने व वज्रपात का अलर्ट है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

कल यूपी का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने करवट ली और कई हिस्सों पर आंधीनुमा हवाओं के साथ बादल बरसे। मौसम विभाग ने बताया कि करीब 10 जिलों कानपुर, सीतापुर, लखनऊ और हरदोई में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई जिलों में 30 जिलों में रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आईएमडी ने शनिवार तक करीब 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, कई जगह ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, मौसमी गतिविधियां होने से तापमान में कमी आई है, लेकिन बुंदेलखंड के बांदा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

End of Feed