Kal Ka Mausam : उत्तर भारत में एंट्री को मॉनसून तैयार, 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; ओलावृष्टि-वज्रपात से सावधान

कल का मौसम कैसा रहेगा (27 जून 2026) : उत्तर भारत में जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून एंट्री ले सकता है। हालांकि, गर्मी और लू का असर बरकरार है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने पहाड़ों पर हल्की बारिश और आंधी के चेतावनी जारी रखी है। दक्षिण भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के प्रभाव से तूफानी हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों पर बना हुआ है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई, जिससे कई राज्यों को बारिश का इंतजार है। खासकर, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी या बौछारों से राहत मिलती रही है। लेकिन अगले कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश भागों पर लू और गर्मी का सितम है, लेकिन कुछ भागों पर बादलों के छाने और आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। आईएमडी ने अगले 48 से 72 घंटे के बाद पहाड़ों पर मॉनसून के पहुंचने का अनुमान जताया है, लेकिन अभी ये भविष्यवाणी कितनी सही साबित होगी कहा नहीं जा सकता। बहरहाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर अंधड़ और बारिश हो सकती है। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में मॉनसूनी बारिश का अलर्ट जारी रखा है। उधर, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों पर मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कैसा है मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह तक मॉनसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही और सूरज की लुकाछिपी के बीच गर्मी का एहसास हो रहा है। आगामी दिनों में एनसीआर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले हल्की बारिश, गरज-चमक और मानसूनी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी दिन के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 28 जून को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और गरज-चमक विकसित होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

End of Feed