Kal Ka Mausam : 24 घंटे में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, 20 राज्यों में लुढ़केगा तापमान; IMD का बड़ा अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (27 जून 2026) : अगले सप्ताह से उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों से बारिश से मौसम काफी सुहावना हो सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू की गतिविधियों से राहत मिल सकती है। पहाड़ों पर सोमवार-मंगलवार तक मॉनसून दस्तक दे सकता है। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मॉनसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मॉनसून धीरे-धीरे दक्षिण भारत से अन्य राज्यों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक उत्तर भारत में प्रवेश कर जाएगा, जिससे आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इस मॉनसूनी बारिश से गर्मी का असर कम होगा और खरीफ की फसलों की बुआई आसान हो सकेगी। खासकर, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में नये मौसमी तंत्र के एक्टिव होने से लू से राहत मिलेगी। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश, आंधी और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात के साथ गोवा में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। उधर, दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में मॉनसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। स्काईमेट ने समूचे पूर्वोत्तर भारत में तूफानी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों पर तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। बादलों की आवाजाही के बीच भी अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कई जिलों में लू की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। हालांकि, अगले 48 घंटों यानी 28 जून से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जून के आखिरी तारीख तक कभी भी मॉनसून एंट्री ले सकता है। हालांकि, अभी बुंदेलखल के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्घार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर समेत कई जिलों में लू का अलर्ट है।

End of Feed