Kal Ka Mausam : 70 की स्पीड से आ रहा तूफान, 10 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; IMD ने कर दिया सावधान

kal ka mausam (25 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटे के दौरान पहाड़ों के साथ उत्तर भारतीय राज्यों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। उधर, दक्षिण भारत के साथ पूर्वोत्तर के राज्यों में 70 की स्पीड से तूफान आने और बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारतीय राज्यों में बादल साफ हैं, लेकिन अभी बारिश बची है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो अगले 24 घंटे में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। खासकर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में तेज गर्जना के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है। लिहाजा, इस दौरान खुले आसमान के नीचे रहने से बचना होगा। आईएमडी ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है और हल्की से मध्यम स्तर का पानी गिर सकता है। स्काईमेट ने बताया कि 26 सितंबर तक ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कोलकाता समेत कई राज्यों में मूसलाधार वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में पूरी तरीके से मानसून वापसी राह पकड़ लेगा।

Kal Ka Mausam Update.

कल का मौसम

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के अधिकांश जिलों में दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है। फिलहाल, सुबह से धूप निकल रही है, जिससे के प्रभाव से अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश का सिलसिला थमने से कई सीमावर्ती रेगिस्तानी जिलों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, रात्रि में तापमान सामान्य ठंडा बना रहने से लोगों को राहत है।

End of Feed