कल का मौसम 25 January 2025: झूमकर बादल छाएंगे बारिश लाएंगे, बर्फबारी पत्थर ठंड बढ़ाएंगे; कोहरा लगाएगा ट्रेनों पर ब्रेक

Kal Ka Mausam, 25 January 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी ने मैदानी राज्यों का तापमान प्रभावित कर रखा है। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, राजस्थान हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में शीतलहर और भीषण कोहरा का प्रभाव बना हुआ है। आईएमडी ने कई उत्तरी राज्यों में आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान लगाया है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): जनवरी माह के आखिरी तक मौसम के तेवर नर्म हो सकते हैं। चूंकि, सूरज की मौजूदगी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी देखी जा रही है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों पर बना हुआ है, जबकि घाटी में तापमान माइनस में बना हुआ है। इधर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब आधे दिसंबर से लेकर पूरी जनवरी कड़ाके की ठंड का सितम झेल रहे हैं। समूचा उत्तरी हिस्सा शीतलहर, कोहरे की चपेट में है। कई स्थानों पर गलन के साथ पाला भी गिर रहा है। कई राज्यों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। अब आईएमडी ने आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों के छाए रहने के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलने का अंदेशा जताया है। 25 जनवरी को कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और बिजली कड़कने का अंदेशा है। इसके आलावा घना कोहरा छाए रहने से रेल, हवाई और सड़क परिवहन का शेड्यूल चरमराया हुआ है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य होने से ट्रेनों के विलंब होने की खबरें हैं। है तो कई मुख्य ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा कई राज्यों में हवाई उड़ानें बुरी तरह प्रभवित हैं।

Kal Ka Mausamm 25 January 2025.

भारत का मौसम कल

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी तरह नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अंदेशा है।

End of Feed