दिल्ली-एनसीआर में गिरा तापमान, यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, पंजाब में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड
दिल्ली-एनसीआर में गिरा तापमान, यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, पंजाब में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड
प्रयागराज में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज सुबह 8.6 डिग्री रहा तापमान
राजस्थान में सर्दी का दौर जारी
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का हाल
26 जनवरी को यूपी में कैसा रहेगा मौसम
पंजाब के 6 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज पंजाब के 6 जिलों में कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के मुक्तसर, फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर, जालंधर और कपूरथला में आज तेज शीतलहर चलेगी, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का अहसास होगा।
राजस्थान में मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तरी हवाओं के कारण आगामी दो दिनों के भीतर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान के लोगों को ठंड से जल्द राहत मिलने के आसार नहीं है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, गोंडा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलिया और मऊ में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार के 10 जिलों में कोहरे का कहर
मौसम विभाग ने बिहार के 10 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गया, नवादा, शेखपुर, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया और मधेपुरा शामिल है।
