25, 26 अप्रैल को बादल गिराएंगे तापमान, 15 राज्यों में आंधी-पानी, वज्रपात; लू-ओलावृष्टि से रहें सावधान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम का अलर्ट जारी करते हुए जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी-ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 25-26 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में गर्मी और हीटवेव के बीच धूल भरी आंधी चलने, आकाशीय बिजली कड़कने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर दक्षिण भारत के साथ महाराष्ट में भी बादल बरसेंगे। उधर, पूर्वोत्तर में बादलों का बरसना जारी रहेगा।

उत्तर भारत में लगातार चढ़ते पारा से गर्मी और लू का सितम झेलना पड़ रहा है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे हीटवेव का अलर्ट घोषित किया गया है। हलाांकि, तपिश के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है, जिसमें अगले 24 से 36 घंटे के दौरान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम में परिवर्तन होगा। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही शुरू होगी और धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती हैं। 26 से 1 मई के बीच यूपी, एमपी और बिहार समेत समूचे उत्तरी राज्यों में मेघ गर्जन के साथ आंधी, बारिश, आकाशीय बिजली और ओले गिरने की गतिविधियां हो सकती हैं। वहीं पहाड़ों पर 24 अप्रैल से एक नया विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचे हिस्सों पर तेज हवाएं चलेंगी और बारिश के साथ बर्फ और ओले गिर सकते हैं। स्काईमेट ने अगले खई दिनों तक पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, दक्षिण भारत में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और पश्चिमी घाट के साथ गुजरात-महाराष्ट्र में पानी बरसने की चेतावनी है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में बारिश होगी क्या

उत्तर प्रदेश में लगातार पारा बढ़ता जा रहा है। करीब 60 से जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट घोषित है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सूरज की तपिश का असर देर शाम तक परेशान कर रही है। दिनभर गर्म हवाएं परेशानी बढ़ा रही हैं। इसी बीच मौसम विभाने अगले 36 घंटे बाद राहत की संभावना जताई है। 26 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों पर 40 से 50 की रफ्तार वाली धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान बादलों की गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओले भी गिरने के संकेत हैं। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की जरूरत होगी। मौसमी गतिविधियों के कारण दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

End of Feed