Kal Ka Mausam : 24 घंटे तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट; 20 राज्यों में रहें सतर्क; बाढ़-लैंडस्लाइड का खतरा

कल का मौसम कैसा रहेगा (24 जुलाई 2026) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों पर भारी बारिश से लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इधर, समूचे उत्तर भारत में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। आईएमडी ने पूरे दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नॉर्थ ईस्ट में नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

कल का मौसम : मॉनसून ने रफ्तार पकड़ते ही एक बार फिर से देशभर में बारिश की गतिविधियां बढ़ा दी हैं, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। खासकर, उत्तर भारत में लंबे इंतजार के बाद बादलों ने कुछ उम्मीदे जताई हैं। हालांकि, अभी भारी बारिश का इंतजार है क्योंकि नदियां-नाले और पोखर भरे नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बादलों की आवाजाही रहेगी और कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। उधर, पहाड़ों पर भी मौसम खराब रहेगा और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। स्काईमेट ने महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के साथ मध्य प्रदेश में भी मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगे। स्काईमेट के मुताबिक, समूचे पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की चेतावनी है।

Mausam Kal

कल का मौसम

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान पर काले और घने बादलों का डेरा रहेगा तथा बीच-बीच में हल्की बारिश और बूंदाबांदी लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाएगी।खास बात यह है कि इस अवधि के लिए कोई भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे सामान्य जनजीवन पर किसी बड़े प्रभाव की आशंका नहीं है। 23 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत रहेगी। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा हल्की बारिश होने की संभावना है।

End of Feed