48 घंटे मेघ गर्जन, 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान; ओलावृष्टि-वज्रपात से रहें सावधान

अगला सप्ताह भी मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव वाला साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के करीब 20 से 22 राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, दक्षिण भारत के 2 से 3 राज्यों और पूर्वोत्तर के 6-7 राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गोवा में आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है।

वीकेंड पर बादलों का मिजाज बदला रहेगा और लोगों को सुहावने मौसम का एहसास होगा। समूचे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिन बाद फिर से मौसम करवट लेगा और आंधी-बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 23 मार्च तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसका सबसे अधिक प्रभाव उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर रहेगा, जिससे मेघ गर्जन, तेज हवाओं के साथ बारिश एवं बर्फबारी होगी। आईएमडी ने अगले कुछ घंटे तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ बारिश का अंदेशा जताया है। इस दौरान कई स्थानों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा व न्यूनतम-अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी बनी रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। वहीं, पूर्वोत्तर में अब मौसम जोर पकड़ेगा और अगले कई दिनों तक ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल समेत कई अन्य राज्यों में 70 किमी. की रफ्तार से आंधी-तूफान और भारी बारिश का दर्ज की जाएगी। उधर, महाराष्ट्र, गोवा में भी मौसमी गतिविधियां होंगी। स्काईमेट ने दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 24 मार्च तक तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर है, जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर मौसम बदला हुआ है और बर्फबारी-बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी समेत कुछ अन्य जगहों पर मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश और बर्फ गिरने का अलर्ट है। जिससे मौसम सर्द रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी है। इसके अतिरिक्त देहरादून, नैनीताल, टिहरी समेत कई अन्य जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। हालांकि, अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

End of Feed