Kal Ka Mausam : 24 घंटे में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, 21 राज्यों में IMD का अलर्ट; उत्तर भारत में जल्द एंट्री लेगा मॉनसून

कल का मौसम कैसा रहेगा (20 जून 2026) : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कई दिनों तक दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में मॉनसूनी बारिश से मौसम का मिजाज बदला रहेगा और लू की गतिविधियों पर ब्रेक लगेगा। इधर, उत्तर भारत के राज्यों में धूप-छांव का खेल जारी रहेगा और कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बादल बरस सकते हैं, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहेगा। आईएमडी ने मॉनसून की एंट्री से पहले पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी रखी है।

कल का मौसम : उत्तर भारत में अभी बारिश और गर्मी का मिलाजुला असर दिखाई देगा। हालांकि, मानसून के अधर में लटकने से गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 से 3 दिन तक हरियणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पूर्वी यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही रहेगी और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना रह सकता है। इधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर मॉनसून की देरी के बीच अंधड़ के साथ बारिश होने का अलर्ट है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने का खतरा जताया गया है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में मॉनसूनी बारिश होने के संकेत दिए हैं। उधर, पूर्वोत्तर के राज्य भी तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम में परिवर्तन से लू की गतिविधियां शांत होने से गर्मी का एहसास भी कम हुआ है। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ जिलों में बादल बरसते नजर आ सकते हैं।

Mausam Aaj Kal

कल का मौसम

यूपी का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश के कुछ भागों पर अत्यधिक गर्मी और कुछ हिस्सों पर बादल मेहरबान हैं। आईएमडी की मानें तो महराजगंज में मॉनसून अटक गया है, जिससे बारिश में देरी हो रही है। हालांकि, अगले एक सप्ताह के बाद यह आगे बढ़ सकता है। मौसम शुष्क रहने से करीब 25 जिलों में लू का अलर्ट घोषित है। कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में हल्की बारिश से मौसम बदला हुआ है। अगले एक सप्ताह बाद मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है।

End of Feed