पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज; 2 से 6 अप्रैल के बीच बारिश-ओलों का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है, जहां कई हिस्सों में बादल, बारिश और तेज हवाओं का असर बना हुआ है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में मौसम अस्थिर रहने की संभावना है।

अप्रैल की शुरूआत हो चुकी है। इसी के साथ मौसम में अब भी बादलों और तेज हवाओं का असर जारी है। बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश गरज-चमक के साथ जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान, असम, सिक्किम के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि की घटनाएं सामने आई हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज; 2 से 6 अप्रैल के बीच बारिश-ओलों का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 2 से 5 अप्रैल 2026 के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 3 और 4 अप्रैल को मौसम की गतिविधियां अपने चरम पर रह सकती हैं, जिसमें कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। वहीं, 3 अप्रैल को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, देश के मध्य हिस्सों में 6 अप्रैल 2026 तक गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश जारी रह सकती है, तथा कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। इस अवधि में उत्तर-पश्चिम भारत में दिन का तापमान सामान्य के आसपास या उससे थोड़ा कम बने रहने का अनुमान है। ऐसे में आइए जानें अलग-अलग राज्यों में कल का मौसम कैसा रहेगा?

End of Feed