Kal Ka Mausam: कल 17 राज्यों में आएगी भीषण बारिश, 80km/h की रफ्तार से आंधी का अलर्ट; दिल्ली में गिरेगा पारा, यूपी में लू का कहर

Kal Ka Mausam 19 June 2026 (कल का मौसम 19 जून 2026): देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी, यूपी में लू का कहर तो बिहार-हिमाचल में मूसलाधार बारिश की संभावना है। जानिए कल के लिए अपने राज्य के मौसम का हाल।

Kal Ka Mausam 19 June: देश के मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह से बदलने वाला है। उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक मानसून की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते मौसम विभाग (IMD) ने कल, यानी 19 जून शुक्रवार को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और भीषण आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ राज्यों में हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। IMD के मुताबिक, फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा इस समय महाराष्ट्र के हरनाई और सोलापुर, तेलंगाना के हैदराबाद, ओडिशा के कोरापुट, फूलबनी, झारखंड के रांची और बिहार के जमुई और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। अगले 4 से 5 दिनों के भीतर तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। तोआइए जानते हैं कल आपके राज्य में मौसम कैसा रहने वाला है।

kal Ka Mausam 19 june

कल देश के अधिकांश इलाकों में दिखेगा मानसून का असर

कल दिल्ली-NCR का मौसम (Kal Ka Mausam Delhi NCR)

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में रहने वाले लोगों को कल उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर के समय बहुत हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में पश्चिमी हवाएं चलेंगी जो शाम होते-होते 25 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेंगी। इसके बाद 20 और 21 जून को भी आंधी का दौर जारी रहेगा, जिससे पारे में गिरावट आएगी।

End of Feed