कल का मौसम : ठंड में बारिश होगी मूसलाधार, बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी का ग्राफ; कोहरे से लेट होंगी ट्रेनें-फ्लाइट्स

Kal Ka Mausam, 19 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम के लिहाज से अगले 2 दिन काफी अहम होंगे। खासकर, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। इधर, उत्तर भारतीय राज्यों में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी के कुछ हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही शुरू होगी और कहीं-कहीं सर्दी के बीच हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदलेगा। अधिकांश राज्यों में घना कोहरा छाया नजर आएगा, जिससे ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगेगा। उधर, दक्षिण भारत में अभी बादल रिमझिम बारिश करते नजर आएंगे।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम अपने शबाब पर है। कहीं सर्दी से हालत खराब है तो कहीं बारिश (Rain) से राहत नहीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखें तो अगले 3 से 4 दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचे स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का प्रभाव रहेगा, जिसके कारण बारिश एवं बर्फबारी (Snowfall) होगी व पहाड़ियां कोहरे (Fog) की चादर में लिपटी नजर आएंगी। 20-21 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का आंशिक असर पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के कुछ जिलों में रहेगा और बादलों के छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, दिल्ली समेत बिहार-छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में शीतलहर और घना कोहरा ट्रेन, सड़क एवं हवाई सेवाओं पर बुरा असर डालेगा। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश में भी कोहरा नजर आएगा, जबकि तमिलनाडु, केरल और लक्ष्यद्वीप में हल्की बारिश का अनुमान है।

Weather Tomorrow

मौसम कल

यूपी में सर्दी-कोहरा का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज विपरीत होता जा रहा है। अधिकांश जिलों में तेज कोहरा छाया नजर आ रहा है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत करीब 40 जिलों में सुबह से ही कोहरा देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ रहे कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। मौसम में बदलाव के कारण ठंड में भी इजाफा महसूस किया जा रहा है और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन में राज्य के पश्चिमी हिस्सों में बादलों का आना जाना हो सकता है और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

End of Feed