Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): कड़ाके की सर्दी से उत्तर भारत पूरी तरह बेहाल है। कोहरे-शीतलहर और बारिश की दस्तक से मौसम बेईमान है। बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब के साथ पश्चिमी राज्यों में भी सर्दी का एहसास हो रहा है। इन राज्यों में भीषण कोहरा छाया हुआ है। वहीं, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, मेघालय का कुछ हिस्सा बर्फबारी की कैद में है, जिससे वहां न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है। बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ने से कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राज्यों में 18 से 21 जनवरी तक बादलों की आवाजाही और बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, तमिलनाडु में 19 जनवरी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी मौसम का मिजाज बिगाड़ सकती है। कई राज्यों घना कोहरा छाए रहने से रेल यातायात के फ्लाइट्स और सड़क परिवहन का शेड्यूल चरमरा गया है।
भारत कल का मौसम
भारत का मौसम कल
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली आईएमडी ने समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे बना रह सकता है।
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश, घने कोहरे और ठंडी हवाओं का प्रभाव रहेगा। कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, झांसी, मुरादाबाद, चित्रकूट, उन्नाव, फतेहपुर, शाहजहांपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, बहराइच और गोंडा में भीषण कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। हालांकि, दिन में सूरज देवता नजर आने लगे हैं, लेकिन शीतलहर के कारण धूप बेअसर नजर आ रही है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गलन भरी हवाओं के बीच बूंदाबांदी से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखी जाएगी। सुबह पाला गिरने से लोगों का हाल बेहाल है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में शीतलहर और कोहरे ने समस्याएं बढ़ा दी हैं। पछुआ हवाओं के चलने से गलन का एहसास हो रहा है। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 जनवरी को कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। हो सकता है कहीं-कहीं बूंदाबांदी मौसम का मिजाज बिगाड़ दे, जिससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जाए। वहीं, पटना, सहरसा, वैशाली, दरंभगा, नालंदा, मधुबनी, भागलपुर, हाजीपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में सुबह के वक्त पाला भी गिर रहा है।
दिल्ली में कल कैसा मौसम रहेगा
दिल्ली में घने कोहरे को देखते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों यानी 18 और 19 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बारिश के बाद आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। दिल्ली में 21 और 22 जनवरी को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 21 और 22 जनवरी को तेज बारिश से एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के लोगों भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
दिल्ली से कब हटेगा प्रदूषण
बारिश और तेज हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में खास सुधार नहीं हुआ है। एक्यूआई 386 से घटकर 302 पर पहुंच गया है। हालांकि, ग्रैप 4 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। लेकिन, प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए ग्रैप-3 के तहत कुछ पाबंदियां लागू रहेंगी। शनिवार को बहुत घना कोहरा और रविवार को भी घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। जयपुर, नागौर, चुरु, जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर, अलवर, झुंझनू और दौसा समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 2 दिनों बादलों की आवाजाही और बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
पंजाब में ठंड का प्रकोप
पंजाब में पठानकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। आईएमडी ने बताया कि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि, पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में सात डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.9 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर जिले में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यहां भी दिल्ली-एनसीआर के मौसम में तब्दीली होने से 18 और 19 जनवरी को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रोहतक में 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, नारनौल में छह डिग्री सेल्सियस, जबकि हिसार, भिवानी और सिरसा में 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने अगले 2 दिन बादलों की आवाजाही के साथ बारिश के दस्तक देने का अलर्ट जारी किया है।
कश्मीर में मौसम कैसा है
कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ-साथ घाटी के कुछ मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद कश्मीर में शीतलहर और तेज हो गई।
श्रीनगर का मौसम
श्रीनगर, पहलगाम, काजीगुंड, पंपोर, कोनीबल, कुपवाड़ा, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है। कश्मीर में 19, 20 और 22 जनवरी तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
चिल्ला-ए-कलां क्या है?
कश्मीर घाटी ‘चिल्ला-ए-कलां’ (सर्वाधिक ठंड की अवधि) की चपेट में है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ था। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान बर्फबारी की सबसे अधिक संभावना होती है। इसके बाद 20 दिन का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिन का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ का समय होगा जब ठंड धीरे धीरे कम होने लगेगी।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?
मध्य प्रदेश में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी के सितम से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरे और तेज हवाओं के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई जिलों में पिछले कई दिनों से सूरज छिपा हुआ है, जिससे सर्दी का ज्यादा असर दिख रहा है। राज्य के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खजुराहों, छतरपुर, छिंदवाड़ा और शिवपुरी में शिमला की तरह ठंडा हो रही है। विभाग ने कहा एमपी के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार जताए हैं।
कोल्ड डे क्या होता है?
उत्तरी राज्यों में कोल्ड डे जारी है। Cold Day क्या होता है? तो आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।
