कल का मौसम 18 February 2025: आंधी के साथ होगी बारिश झमाझम, कहीं ओले कहीं गिरेगी बर्फ; फिर लौटेगा कोहरा-ठंड!

Kal Ka Mausam, 18 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में 18 से 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाएं और बादलों की मौजूदगी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने दिल्ली समेत हरियाणा-पंजाब और उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बादल छाए रहने और सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश दर्ज की जा रही है, जो अभी और जारी रहेगी। उधर, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिसटरबेंस के असर से बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): देशभर में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। शुष्क फरवरी के महीने में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान कहीं कोहरा तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट है तो कहीं फिर से सर्दी के वापस आने के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले 2 दिन में उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसके प्रभाव से तापमान में कमी देखी जा सकती है। उधर, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी से अभी से लोगों को मार्च जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। स्काईमेट ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 18 फरवरी से 20 फरवरी तक बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे जैसी स्थिति देखी जा सकती है। हालांकि, उत्तराखंड में सिर्फ बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर के अरुणाचल, असम और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बने रहने से तेज बारिश और आंधी तूफान की संभावना बनी हुई है। साथ ही उत्तरी राज्यों और पहाड़ी राज्यों में सुबह तेज कोहरा बने रहने के चांस हैं।

kal ka mausam 18 february 2025.

कल का मौसम 18 फरवरी 2025

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम के परिवर्तित होने के संकेत हैं। अगले 2 दिन में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। स्काईमेट ने बताया कि 18 और 20 तक तेज हवाओं के साथ पश्चिमी यूपी समेत कुछ मध्य भाग में बारिश की संभावना बन सकती है। मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, नोएडा, गाजियाबाद, रामपुर, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर, संभल के आसपास के स्थानों में बारिश हो सकती है। लेकिन, जहां मौसम शुष्क रहेगा वहां सुबह कोहरा छाया रहेगा और हल्की गलन का एहसास होगा। बहरहाल, बादलों की आवाजाही के साथ सूरज भी निकल रहा है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है।

End of Feed