अगले 20 घंटे आंधी-तूफान, 15 राज्यों में झमाझम बारिश, ओलावृष्टि-वज्रपात; गर्मी-हीटवेव का बढ़ेगा ग्राफ

Kal Ka Mausam 17 May 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega : मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून की दस्तक के संकेत हैं। बहरहाल, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज आंधी-तूफान, बारिश से गर्मी और हीटवेव पर आंशिक तौर पर ब्रेक लगा हुआ। इधर, समूचे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिससे अगले कुछ घंटे तक बादलों की आवाजाही एंव आंधी-पानी की संभावना है, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसमी गतिविधियां होने के आसार जताए जा रहे हैं।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) : देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच बादल राहत बनकर बरस रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। खासकर, उत्तर भारत के राज्यों में अगले 20 घंटे के दौरान मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट है और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि का खतरा है। हालांकि, अधिकांश जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी और लू का सितम बढ़ सकता है। वहीं, पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ पर्वतीय भागों पर बारिश-बर्फबारी और ओले गिर सकते हैं। उधर, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भयंकर तूफान आने व झमाझम बारिश का अनुमान है। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम खराब रहने और कहीं-कहीं तपिश बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। जबकि, महाराष्ट्र और गुजरात में गर्मी बढ़ने के चांस हैं।

Mausam Aaj Kal (36).

मौसम आज-कल


यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में लगातार कई दिनों तक बारिश-आंधी के कारण मौमम सुहावना रहा, लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, आजमगढ़, बस्ती, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, अमेठी, प्रतापगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में भीषण गर्मी के साथ लू चलने का अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट समेत कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान पहुंचने से भीषण तपिश महसूस होगी। हालांकि, कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही के साथ तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

End of Feed