कल का मौसम : 80 KM की रफ्तार से आएगा तूफान, झमाझम बारिश का पूर्वानुमान, ओलावृष्टि-वज्रपात से सावधान

कल का मौसम कैसा रहेगा (13 जून 2026) : मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन तक पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों के साथ मैदानी भागों तक अंधड़ के साथ पानी बरस सकता है। इधर, समूचे उत्तर भारत में कहीं-कहीं आंधी-बारिश से गर्मी का सितम कम होने की उम्मीद है। स्काईमेट ने पूर्तोत्तर के अधिकांश राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। उधर, दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

कल का मौसम : देश के कई हिस्सों मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और जल्द ही उत्तर भारत की ओर अग्रसर होगा। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। खासकर, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांस भाग बादलों की गिरफ्त में है तेज हवाओं के साथ वर्षा हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मानसूनी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। अधिकांश राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने से तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी और लू से राहत मिल रही है। इधर, उत्तर भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बरकरार है, जिससे अगले 48 घंटे के दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। उधर, पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई से लेकर मैदानी भागों तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। प्रशासन से आंधी के कारण पेड़ उखड़ने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausam 13 June 2026.

मौसम आज कल

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की रात मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं और बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली। शहर के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदला और आसमान में काले बादल छा गये। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, आसमान में बिजली चमकी और कई जगहों पर बारिश हुई। आंधी-तूफान की गतिविधियों के बीच आईएमडी ने दिल्ली के लिए अगले कुछ घंटों के लिए ’रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम कार्यालय ने तूफान, आकाशीय बिजली गिरने और 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जो 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। शहर में अधिकतर स्थानों पर बारिश और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।

End of Feed