कल का मौसम 13 July 2025 : संडे-मंडे बादल बरसेंगे ताबड़तोड़, आंधी-तूफान के साथ होगा वज्रपात; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 13 जुलाई 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : सावन माह की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज काफी नर्म है। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में बारिश में तेजी आने के संकेत दिए हैं। 13 और 14 जुलाई को यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है। स्काईमेट ने रविवार-सोमवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज चमक के साथ मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

°CKal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मानसूनी बारिश को लेकर पूरे देश में अलर्ट है। सावन के आगाज से ही बादलों की मेहरबानी से मौसम काफी खुशनुमा बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और बिहार में 13 जुलाई से पूरे सप्ताह तक गरज चमक के साथ रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी। बीच-बीच में धूप खिलने से उमस भी परेशान करेगी। पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13, 14 और 15 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान बादल फटने और लैंडस्लाइड का खतरा भी बना रह सकता है। उधर, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में मानसूनी बारिश जारी रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत के हिस्सों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड और पश्चिम बंगाल के अधिकतर भागों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालत बन सकते हैं। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली28 °C35 °C
मुंबई28 °C30 °C
जयपुर26 °C30 °C
भोपाल 23 °C25 °C
पटना29 °C34 °C
लखनऊ 28 °C34 °C
चेन्नई29 °C36 °C
हैदराबाद 24 °C32 °C
देहरादून25 °C30 °C
शिमला19 °C24 °C
कश्मीर 12 °C20 °C

End of Feed