Kal Ka Mausam: 2 दिन में फिर बारिश होगी झमाझम, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बढ़ाएगा टेंशन; जानें कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 13 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 13 से 16 फरवरी तक रुर-रुककर बारिश और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। ये मौसम गतविधियां हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में रिकॉर्ड की जाएंगी। उधर, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना बन रही है, लेकिन उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों से सर्दी का असर तेजी से कम हो रहा है।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : दिल्ली-एनसीआर में मध्य हवाओं के साथ धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत है। पिछले 2 दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के बाद दिन में गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि, सुबह और शाम ठंडक महसूस होगी व तड़के हल्की धुंध या कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिन मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस एंव न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवाओं की गति तेज होने के बाद पॉल्यूशन के स्तर में मामूली कमी देखी जा रही है।

Kal Ka Mausam Alert.

कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है

मौसम विभाग ने बताया कि अगले सप्ताह से उत्तरी भागों से 2 पश्चिमी विक्षोभ गुजरने वाले हैं, जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। खासकर, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों में बारिश से मौसम बदला रहेगा। यानी अभी घाटी में तापमान जमाव बिंदु के आसपास रहने से कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। आईएमडी के मुताबिक, 13 फरवरी से 16 फरवरी के बीच एक्टिव रहने वाले विक्षोभ के कारण हल्की से मध्य पानी गिरेगा और कहीं-कहीं बर्फ गिरेगी। हलाांकि, निचले इलाकों में बारिश नहीं होगी, लेकिन बादल छाए रहने और कोहरे-शीतलहर की संभावना है।

End of Feed