कल का मौसम : अगले 5 दिन भारी, आधे देश में आंधी-तूफान, बारिश की चेतावनी; बिजली-ओलावृष्टि से रखें सावधानी

Kal Ka Mausam 12 March 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : तापमान में बढ़ोतरी पर अगले कुछ दिन तक बारिश का साया रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 15 मार्च तक पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश एंव बर्फबारी की संभावना है। वहीं, समूचे उत्तर भारत में 14 मार्च के बाद धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है, जिससे गर्मी से राहत की उम्मीद है। उधर, 16 मार्च से दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर भारत में तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि एंव वज्रपात के बीच तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अधिकांश राज्यों में हीटवेव की एंट्री से गर्मी बढ़ने का अनुमान है।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देशभर में लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी के बीच मौसम के करवट लेने के संकेत हैं, जिसका असर अधिकांश राज्यों पर दिखाई देगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 से 16 मार्च तक उत्तर भारत में एक नया मौसमी तंत्र सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान के अधिकांश भागों पर बादलों की आवाजाही शुरू होगी और मेघ गर्जन के साथ धूल भरी आंधी-बारिश रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल, अगले 3 दिन तक पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर रहेगा, जिससे बारिश के साथ बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान तेज बर्फीली हवाओं के झोकों से सर्दी का एहसास होगा एवं कहीं-कहीं ओलावृष्टि का खतरा रहेगा। हालांकि, मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे। स्काईमेट का अनुमान है कि अगले 72 घंटों तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, विदर्भ और बिहार में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं हल्के से मध्यम स्तर की बारिश मौसम को प्रभावित करेगी। आईएमडी ने अधिकांश राज्यों में लू (Heatwave) चलने का अलर्ट जारी किया है।

Mausam Kal

कल का मौसम

मुंबई का मौसम

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते तापमान से गर्मी अपने चरम स्तर की ओर बढ़ रही है। अधिकांश जिलों में मार्च में ही तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। खासकर, मुंबई में लोग अत्यधिक गर्मी का सामना कर रहे हैं, जहां अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतकी होगी और जल्द ही हीटवेव का अलर्ट घोषित कर दिया जाएगा। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों पर अगले सप्ताह तक बारिश को लेकर संभावना जताई है।

End of Feed