कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने से देश के अधिकांश राज्यों में मौसम गतिविधियां जारी रहने की बात कही है। खासकर, उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश भागों पर काले घने बादल छाए नजर आएंगे व कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। आईएमडी ने 13 अगस्त तक पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर भागों पर तेज बारिश होने और लैंडस्लाइड व बाढ़ का खतरा जताया है। स्काईमेट ने दक्षिण भारतीय राज्यों में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, ओडिशा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अभी भारी वर्षा और बाढ़ की चेतावनी है। कमोबेश यही मौसम के हाल गुजरात और महाराष्ट्र में दिखाई देंगे।
कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं और मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय मौसम कार्यालय के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले 2 दिन में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सीपीसीबी के अनुसार, गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 दर्ज किया गया, जो ’संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
हिमाचल-उत्तराखंड में मौसम
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। खासकर जिला कांगड़ा में देर रात हुई भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कांगड़ा और सिरमौर में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मंडी जिले में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन तथा मलबा खिसकने का खतरा बढ़ गया है।
12 अगस्त (गुरुवार) का तापमान
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 28°C | 33°C |
| चंडीगढ़ | 27°C | 32°C |
| जयपुर | 26°C | 32°C |
| भोपाल | 23°C | 26°C |
| लखनऊ | 28°C | 34°C |
| पटना | 28°C | 36°C |
| रांची | 23°C | °C |
| कोलकाता | 28°C | 33°C |
| चेन्नई | 28°C | 35°C |
| बेंगलुरु | 22°C | 29°C |
| मुंबई | 27°C | 28°C |
| देहरादून | 24°C | 27°C |
| शिमला | 21°C | 22°C |
| कश्मीर | 16°C | 19°C |
उत्तराखंड-जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश अलर्ट
उत्तराखंड में भी पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है जबकि देहरादून में नदी से सटे दो भवन धराशायी हो गए। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन से यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भारी बारिश के कारण तमक नाले में अचानक उफान आने से मॉड्यूलर पुल बह गया। उधरस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 13 अगस्त के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसमी जानकारी होने के बाद ही घर से बाहर निकलने और वापस आने की योजना बनाने की सलाह दी है।
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान भी कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटे के दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से लेकर कहीं-कहीं भारी और अति भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 13 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। उधर, मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
मुंबई का मौसम कैसा रहेगा
मुंबई में रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। बारिश से उमस कम हुई और लोगों को राहत मिली। पिछले सप्ताह बारिश की तीव्रता कम होने और बीते कुछ दिनों में लगभग बारिश नहीं होने के बाद यह राहत मिली है। आईएमडी ने गुरुवार को मुंबई और उसके उपनगरों में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय इलाकों में निचले वायुमंडलीय स्तर पर एक 'ट्रफ' बना हुआ है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसके असर से पश्चिमी घाट और उत्तरी तटीय तमिलनाडु के जिलों में दिन के दौरान कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। कुछ इलाकों में तेज सतही हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना है। अगले कई दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है और 16 अगस्त तक कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। आंधी-तूफान की आशंका वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को बिजली कड़कने और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ने की संभावना है।
