Kal Ka Mausam : अगले 48 घंटे में आएगा आंधी-तूफान, 21 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; IMD ने किया सावधान

kal ka mausam (11 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : उत्तर भारत में अगले 48 घंटे में मौसम फिर से बदल सकता है। आईएमडी ने गरज चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी झमाझम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : देश के उत्तरी हिस्सों में एक बार फिर से मानसून के सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 11 सितंबर से बादलों की आवाजाही शुरू होगी और मेघ गर्जन के साथ दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां रिकॉर्ड की जाएंगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं। उधर, पहाड़ों पर मौसमी तंत्र एक्टिव है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी भागों तक मध्यम से तेज स्तर की वर्षा की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान लैंडस्लाइड का खतरा बना रहने की बात कही है। स्काईमेट ने बताया कि दक्षिण भारत में मानसून के सुस्त पड़ने का अनुमान है, लेकिन हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज मानसूनी वर्षा का अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

Kal Mausam Update.

कल का मौसम

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आईएमडी के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों पर जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है। पूर्वी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की बहुत संभावना है। लखनऊ में पहले आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद आम तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। साथ ही, एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

End of Feed