अगले 4 दिन रहेंगे भारी, 10 राज्यों में धूल भरी आंधी-बारिश की चेतावनी; हीटवेव-वज्रपात से बरतें सावधानी

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में मौसम बदला रहेगा। खासकर, पहाड़ों पर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर बारिश एंव बर्फबारी की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। हालांकि, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और लू चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, 11 से 13 मार्च के बीच पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 60 से 72 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में तेज गर्मी के बीच राहत की बूंदे गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 से 13 मार्च तक हिमालयी राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिसके प्रभाव से काले बादलों का डेरा रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे हिस्सों पर तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का एहसास होगा। फिलहाल, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश में अधिकतम-न्यूनतम तापमान में उछाल जारी रहेगा और दिन में तेज गर्मी प्रतीत होगी। वहीं बुधवार-गुरुवार को बिहार, यूपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों पर आंधी-बारिश का अनुमान है। स्काईमेट ने बताया कि लगातार 3 दिन तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और केरल के कुछ जिलों पर मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। हालांकि, देश के अन्य राज्यों में 30 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने से हीटवेव के एंट्री के संकेत मिल रहे हैं।

Mausam Kal

कल का मौसम

यूपी में मौसम कैसा है

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गया है। इसी बीच मंगलवार की सुबह अचानक करीब 10 शहरों में घना कोहरा छाया नजर आया, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, बढ़ते तापमान और हवा में नमी के कारण कोहरे और धुंध की स्थितियां बनी हैं। अगले 2 दिन तक पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं। फिलहाल, बांदा सबसे गर्म जिला है, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कई जिलों में 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे जल्द ही लू का खतरा मंडरा सकता है।

End of Feed