Kal Ka Mausam : अगले 48 घंटे बारिश होगी धुआंधार, आंधी-तूफान, वज्रपात से सावधान; 26 राज्यों में बड़ा अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (11 अगस्त 2026) : मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट घोषित करते हुए पहाड़ों पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश भागों पर मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट है। इधर, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में रुक-रुककर पानी बरसता रहेगा। वहीं, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के हिस्सों में भी मूसलाधार वर्षा की चेतावनी है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : अगले 48 घंटे के दौरान देश के अधिकांश राज्यों में मौसमी गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी है। आईएमडी ने मंगलवार, बुधवार और गुरुवार तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों पर भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान अधिक पानी गिरने से लैंडस्लाइड और बाढ़ आने की बात कही है। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी वर्षा का का पूर्वानुमान जताते हुए बाढ़ के लिए चेताया है। उधर, दक्षिण भारत के साथ महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Mausam aajKal.

मौसम आज-कल

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह उमस भरी रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की गतिविधियां हुईं और तापमान में कमी आई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी इस पूरे सप्ताह रुक-रुककर मौसमी गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, वायु गुणवत्ता 80 के करीब रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में है।

End of Feed