कल का मौसम 09 June 2025 : बारिश होगी तूफानी! गिरेगी बिजली आएगी आंधी; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam, 09 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने 11 जून तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, 12 जून से एक बार फिर बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं आंधी और बारिश के संकेत हैं। लिहाजा, बीच के दिनों में हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान नहीं है। इस दौरान प्रचंड गर्मी परेशानी का सबब बनेगी। आईएमडी ने महाराष्ट्र, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश का दौर थमने से बाढ़ जैसी समस्या से काफी राहत है। मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम के लिहाज से अगले 4 से 5 दिन काफी भारी रहने वाले हैं। मौसमी गतिविधियां सुस्त पड़ने से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। खासकर, उत्तर भारत के राज्यों में इसका असर अधिक देखने को मिलेगा और गर्मी से हाल बेहाल होगा। यानी 12 जून से पहले बिहार, यूपी, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पहुंच सकता है। हालांकि, 12 जून से एक बार फिर बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश दस्तक देगी, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिलेगी। यह दौर करीब सप्ताह भर चलता रहेगा। लेकिन, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल मेहरबान रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, लेकिन बारिश के चांस कम हैं। उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम मेहरबान रहेगा। खासकर, केरल में मानसून के एक्टिव रहने से अन्य राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। हालांकि, ये गतिविधियां बेहद कम गति से होंगी। लेकिन, अगले सप्ताह से इसमें तेजी आएगी और मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ेगा। कमोबेश यही पूर्वोत्तर के राज्यों में देखने को मिलेंगे। सप्ताहांत तक सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में मानसून के पहुंचने से बारिश के स्तर में काफी तेजी आएगी। मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Kal Mausam.

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली29 °C40 °C
मुंबई28 °C31 °C
भोपाल 27 °C39 °C
जयपुर 30 °C42 °C
पटना31 °C38 °C
लखनऊ31 °C40 °C
बेंदलुरु21 °C31 °C
चेन्नई28 °C36 °C
शिमला18 °C29 °C
देहरादून24 °C34 °C
कश्मीर 11 °C23 °C

End of Feed