कल का मौसम 9 अगस्त : रक्षाबंधन पर होगी बारिश मूसलाधार, गिरेंगे पत्थर होगा वज्रपात; आंधी-तूफान से रहें सावधान

Kal Ka Mausam, 09 अगस्त 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में रक्षाबंधन तक मौसम का रुख थोड़ा सुस्त रहेगा, जिससे उमस बेचैन कर सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने 9 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में काले बादलों के बीच आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वोत्तर और दक्षिण में भी अच्छे मानसून के संकेत हैं।

कल का मौसम कैसा रहेगा 09 अगस्त 2025 : सावन माह में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम काफी सुहावना रहा और लोगों को गर्मी से राहत रही। अब भादो माह की शुरुआत तेज वर्षा के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 8 से 10 दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की बात कही है। खासकर, रक्षाबंधन के दिन बादलों के छाए रहने और हल्की से मध्यम हवाओं के साथ मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। 9 अगस्त को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इस दौरान आंधी के साथ तेज वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने एवं कहीं कहीं हल्के ओलावष्टि का अलर्ट है। अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने अतिवृष्टि और लैंडस्लाइड होने का खतरा बरकरार है। लिहाजा, लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। दक्षिण भारत में एक बार फिर मानसून के एक्टिव होने से पुदुचेरी, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में तेज वर्षा होने का अनुमान है। उधर, पूर्वोत्तर में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अच्छे मानसून के संकेत हैं। इन सभी राज्यों में प्रवाहित नदियां उफान पर हैं, जिससे तराई के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Kal Rakshabandhan Ka Mausam.

कल का मौसम

यूपी का मौसम कल

उत्तर प्रदेश में 8 से 9, 10 और 11 अगस्त तक मेघ गर्जन के साथ आंधी और झमाझम बारिश का अलर्ट है। मानसून की वापसी के कारण बुंदेलखंड के झांसी, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, जालौन, कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उधर, पूर्वी यूपी के मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर और संतरविदास नगर, देवरिया, बस्ती, बलरामपुर, गोंड़ा, बस्ती, गाजीपुर और मऊ इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। उधर, पहाड़ों में जारी भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। तराई के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस दौरान खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

End of Feed