Kal Ka Mausam : 60 की रफ्तार से आएगा तूफान, 48 घंटे बारिश होगी मूसलाधार; ओलावृष्टि-वज्रपात से रहें सावधान

kal ka mausam (08 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों पर खराब मौसम के संकेत हैं। इस दौरान आंधी, बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने का अलर्ट है। इधर, उत्तर भारत के अन्य राज्यों में हवाओं का रुख बदलने और बादलों की आवाजाही का अलर्ट है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में पिछले 24 घंटे से फिर मौसम ने करवट ली है। हवाओं का रुख बदलते ही उमस गायब हो गई और रात में हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम बदल गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में बादलों की आवाजाही रहेगी और दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में हल्की हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। उधर, पहाड़ों मानसून तो वापस लौट गया है, लेकिन नए मौसमी तंत्र के एक्टिव होने से बादलों ने बरसना शुरू कर दिया है। अगले एक सप्ताह तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों मध्यम से तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट घोषित है। इस दौरान कुछ जगहों का आकाशीय बिजली गिरने और बर्फबारी का भी खतरा जताया गया है। स्काईमेट ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में शुष्क मौसम तो कहीं-कहीं अच्छी खासी बारिश की संभावना व्यक्त की है। कमोबेश पूर्वोत्तर के राज्यों में भी वर्षा का अनुमान है।

kal ka mausam

कल का मौसम

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास शुरू हो गया है, जबकि दिन में अभी भी गर्म मौसम प्रतीत हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना भी बन सकती है। हालांकि, फिलहाल मौसम विभाग ने किसी दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

End of Feed