Kal Ka Mausam : अगले 48 घंटे सावधान! 25 राज्यों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (08 जुलाई 2026) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर मॉनसूनी मूसलाधार बारिश की संभावना है। इधर, समूचे उत्तर भारत के राज्यों में काले घने बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ दक्षिण भारत के राज्यों में भी भारी से भारी बारिश का अलर्ट घोषित है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मॉनसूनी बारिश ने लगभग हर राज्य को कवर लिया है। खासकर, लंबे समय से गर्मी का दंश झेल रहे उत्तर भारत के राज्यों में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी है। इधर, पहाड़ों पर भी मॉनसूनी बारिश से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों पर मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। उधर, दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में मॉनसून का कहर जारी है। आठ, नौ और 10 जुलाई तक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज वर्षा जारी रहेगी। स्काईमेट ने समूचे पूर्वोत्तर भारत भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने रहेंगे। कमोबेश ऐसा ही मौसम महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में बना रहने का अनुमान है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की दोपहर जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। आईएमडी ने पूरे शहर में बारिश और तेज हवाओं को लिए ’रेड’ और ’ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के जिला-स्तरीय तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। कई जगहों पर मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिनभर आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

End of Feed