कल का मौसम 07 June 2025 : बदल गया मौसम का मिजाज, बारिश संग एंट्री लेगा तूफान; यहां तापमान छुएगा आसमान!

Kal Ka Mausam, 07 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: सुहावने मौसम के बीच आईएमडी ने अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 11 जून से एक बार फिर उत्तरी राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेगी। हालांकि, अगले 5 दिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन अब गर्म हवाएं चलने और तापमान बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। लेकिन, पश्चिमी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में तेज हवाओं यानी तूफान के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। कमोबेश यही हालात दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों असम, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेंगे।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मई के आखिरी सप्ताह से बदले मौसम पर ब्रेक लग गया है। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में अगले 5 दिन तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं बीच-बीच में दस्तक देती रहेंगी। हो सकता है कहीं-कहीं बूंदाबांदी गर्मी से राहत पहुंचाती रहें। आईएमडी ने 11 जून तक गर्म हवाओं के साथ अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। लेकिन, 12 जून से एक बार फिर मानसून की आहट के बीच बारिश शुरू होगी, जिससे मौसम सुहावना होगा। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के राज्यों में जारी भारी बारिश भी थमने का अनुमान व्यक्त किया है। मानसून की चाल सुस्त होने से बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। हालांकि, अगले कुछ दिन तक नदियों में तेज बहाव जारी रहेगा। 11 जून से एक बार फिर बंगाल की खाड़ी पर सर्कुलेशन बनने से बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने बताया कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में अगले 2 से 3 दिनों में बारिश में तेजी आएगी। वहीं, मानसून की सक्रियता से केरल, पुदुचेरी, गोवा और पश्चिमी घाटों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आकाशीय बिजली का खतरा बना रहेगा। लिहाजा, लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इधर, पहाड़ी राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां नहीं होने का अनुमान है।

Mausam Ka Hal kal.

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली27 °C36 °C
मुंबई27 °C29 °C
भोपाल 26 °C37 °C
जयपुर 28 °C37 °C
पटना28 °C36 °C
लखनऊ28 °C38 °C
चेन्नई29 °C36 °C
बेंगलुरु21 °C30 °C
शिमला14 °C25 °C
देहरादून22 °C31 °C
कश्मीर 9 °C19 °C

End of Feed