7 अगस्त का मौसम : बादल बरसेंगे आफत की बरसात! आंधी-वज्रपात से रहें सावधान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 07 अगस्त 2025, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मानसून की रफ्तार कमजोर होने की संभावना के बीच आईएमडी ने गुरुवार को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अब अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के साथ पश्चिमी राज्यों में भी मौसमी गतिविधियां तेज होने का अनुमान है।

Aaj Ka Mausam ( आज का मौसम कैसा रहेगा 07 अगस्त 2025) : उत्तर भारत में मानसूनी गतिविधिया थोड़ा सुस्त पड़ सकती हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेन के कमजोर होने से बादलों का रुख थोड़ा नर्म पड़ेगा और उमस का स्तर बढ़ सकता है, लेकिन अधिकतर राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 अगस्त के बाद एक बार फिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। 7 अगस्त गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी। खराब मौसम के दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। लिहाजा, लोगों को सावधान रहने की जरूरत होगी। स्काईमेट के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आफत की बरसात हो सकती है! कहीं-कहीं बादल फटने जैसी समस्याएं और बाढ़ से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, हैदराबाद, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा-महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, लेकिन गुजरात और गोवा के कुछ हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति रहेगी।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
शिमला18 °C23 °C
देहरादून23 °C27 °C
जम्मू-कश्मीर11 °C17 °C
चंडीगढ़26 °C31 °C
दिल्ली27 °C33 °C
जयपुर 25 °C32 °C
भोपाल 23 °C30 °C
लखनऊ26 °C30 °C
पटना27 °C32 °C
चेन्नई28 °C32 °C
हैदराबाद24 °C32 °C

End of Feed