Kal Ka Mausam: अगले 24 घंटे तूफानी बारिश का पूर्वानुमान, गिरेगी बर्फ लुढ़केगा तापमान; IMD ने किया अलर्ट

Kal Ka Mausam (06 November 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : दक्षिण भारतीय राज्यों में 'मुरासु' चक्रवात और उत्तर-पूर्वी मानसून के असर से बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इधर पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 11-12 नवंबर को बारिश और बर्फबारी दर्ज की जाएगी, जिससे तापमान में गिरावट और सर्दी का एहसास तेज होगा।

कल का मौसम कैसा रहेगा शुक्रवार (06 नवंबर 2026) : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। पहाड़ों पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही शुरू होगी और 11-12 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों पर बर्फबारी के साथ बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इसका असर हरियाणा और पंजाब में भी दिखाई देगा और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। उधर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण भारतीय राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून और कमजोर 'मुरासु' चक्रवात एक्टिव है, जिसके प्रभाव से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

Kal Ka Mausam

मौसम आज कल

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह यानी दिवाली के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी से मौसम बदलेगा और तापमान में कमी आएगी। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में 8 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है।

End of Feed