48 घंटे में मौसम होगा तूफानी, आंधी-बारिश-ओलावृष्टि; वज्रपात से बरतें सावधानी

Kal Ka Mausam 03 May 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega : मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के मौसम का अलर्ट जारी करते हुए दक्षिण भारत में तेज आंधी-बारिश होने की बात कही है। वहीं, समूचे नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। आईएमडी ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 4 मई से यूपी-बिहार समेत समूचे उत्तरी राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ पानी गिरने, वज्रपात और ओले गिरने का खतरा है।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) : मई के पहले 10 दिन मौसमी गतिविधियों से भरे रह सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर भारत में 4 मई से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर बादल छाए रहेंगे व धूल भरी आंधी के साथ और आकाशीय बिजली के साथ ओले गिरने की संभावना है। हवाओं और बौछारों के मिश्रण से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी, जिससे मौसम काफी सुहावना रहेगा। इधर, जम्मू-कश्मीर, लेह, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे भागों पर विक्षोभ के असर से बर्फबारी-फाहे गिरेंगे और बारिश के साथ ओलावृष्टि से मौसम बदला रहेगा। स्काईमेट वेदर ने अगले कई दिनों तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे कई हिस्सों पर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। उधर, दक्षिण भारत में कमजोर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों के साथ गुजरात-महाराष्ट्र में आंशिक तौर पर तूफानी हवाएं और जनकर बरसेगा।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में बारिश कब होगी

उत्तर प्रदेश में बुधवार-गुरुवार को बारिश से तापमान में मामूली गिरावट से भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बाद यानी 4 मई दोबारा मौसम के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है। यानी सोमवार से प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि-आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कई हिस्सों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बादलों की गरज-चमक के साथ पानी गिरेगा। पश्चिमी यूपी से पूर्वी यूपी तक मौसम में बदलाव से गर्मी से तो राहत मिलेगी।

End of Feed