Kal Ka Mausam : अब नही थमेगी बादलों की रफ्तार, 24 घंटे में मॉनसूनी बारिश होगी मूसलाधार; 22 राज्यों में बड़ा अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (02 जुलाई 2026) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान देश के अधिकांश भागों पर मॉनसूनी बारिश से मौसम का मिजाज बदल सकता है। खासकर, उत्तर भारत में गर्मी झेल रहे राज्यों में बादलों के बरसने से तापमान में कमी आने और लू की गतिविधियों पर ब्रेक लगने की संभावना है। उधर, पहाड़ों पर अंधड़-पानी के बरसने से बाढ़ और भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी है। वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

कल का मौसम : उत्तर भारत में लंबे इंतजार के बाद मॉनसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के हिस्सों को कुछ घंटे का इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन, अनुमान है कि 2 जुलाई को एंट्री ले सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों से लेकर मैदानी भागों पर भी मॉनसूनी बारिश से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इस दौरान अंधड़ के साथ आकाशीय बिजली गिरने और लैंडस्लाइड का खतरा हुआ है। इधर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि उमस को छोड़कर लू की गतिविधियों से राहत मिल सकती है। स्काईमेट ने समूचे पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में चक्रवाती हवाओं के साथ भारी से भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। उधर, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों और गुजरात व गोवा में तेज वर्षा की चेतावनी है।

Kal Ka Mausam 2 July.

कल का मौसम

दक्षिण भारत में मॉनसून एक्टिव

दक्षिण भारत के राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रिय रहने से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। स्काईमेट ने समूचे दक्षिण भारत तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज पानी बरसने का अलर्ट है। उधर, पश्चिमी घाट के आगे महाराष्ट्र और गुजरात में भी अच्छी-खासी बारिश की संभावना बनी हुई है। उधर, पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून एक्टिव है, जिससे असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और ओडिशा से आगे झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट है। आईएमडी के मुताबिक, अब भीषण गर्मी से राहत के साथ लू पर ब्रेक लग सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 3 से 5 जुलाई के बीच गुजरात और महाराष्ट्र के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

End of Feed