1-2 मई को गिरेगा तापमान, 16 राज्यों में आंधी-बारिश-वज्रपात; लू-ओलावृष्टि से रहें सावधान

उत्तर भारत में एक मई तक मौसम बदला रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ आकाशीय बिजली और ओले गिरने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। अगले 2 दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पानी बरसने और ओलावृष्टि की चेतावनी है। उधर, समूचे पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, जबकि दक्षिण भारत भी बादलों की गिरफ्त में रहेगा।

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच राहत भरी खबर है। आईएमडी ने अधिकांश राज्यों के मौसम में परिवर्तन के संकेत दिए हैं। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों पर है और पिछले 2 दिन से आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि से मौसम बदला हुआ है। ये गतिविधियां एक मई को भी जारी रहेंगी। एक मई तक समूचे उत्तर भारत में विक्षोभ का प्रभाव है और हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी और बिहार में आंधी-पानी, ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। इससे अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में प्री मानसून के संकेत मिल रहे हैं। स्काईमेट ने पूर्वानुमान जारी करते हुए केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक समेत पश्चिमी घाट के जिलों में तूफानी हवाएं चलेंगी और झमाझम पानी बरसेगा। इस पूरे सप्ताह पूर्वोत्तर में चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव से तूफान, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी रखा गया है। हालांकि, अधिकांश राज्यों के कुछ हिस्सों पर हीटवेव का सिलसिला जारी रहेगा।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली है। प्रदेश के अधिकांश जिलों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले कई घंटों के दौरान आंधी-बारिश की गतिविधियां होने से तापमान में कमी आई है, जिससे तपिश कम हुई है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों बागपत, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर कानपुर तक धूल भरी आंधी के साथ बादल बरसे। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान बुंदेलखंड के हिस्सों पर पानी गिरने, ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान बांदा, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, जालौन, झांसी, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर,जौनपुर, गाजीपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, , बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं समेत कई जिलों में धूल वाली आंधी और मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

End of Feed