Kal Ka Mausam : 12 घंटे में अटैक करेगा आंधी-तूफान, तेज बारिश के साथ होगा वज्रपात; IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam 01 March 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ घंटों तक पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस रहेगा, जिस कारण बारिश एवं बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। स्काईमेट का अनुमान है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। बहरहाल, दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में गर्मी प्रतीत होगी।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देशभर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, कुछ राज्यों में बेमौसम बारिश के कारण मौसम खुशनुमा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय रहने से अगले कुछ घंटों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों पर आंधीनुमा हवाओं के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पूर्वोत्तर सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हल्की वर्षा का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि अगले कुछ घंटों तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव रहने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज बर्फीली हवाओं के चलने से कड़ाके की ठंडी पड़ रही है। उत्तर भारत के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी गर्मी परेशान करेगी।

Mausam Kal

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा है

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज सामान्य है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 4 दिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है, हालांकि 1 मार्च से तेज रुखी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और दिन में गर्मी महसूस की जाएगी। आईएमडी के मुताबिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल, हवाओं की गति बढ़ने से एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कमी आने की संभावना है। नोएडा में एक्यूआई 250, गाजियाबाद में एक्यूआई 310, आनंद विहार में एक्यूआई 330, चांदनी चौक में 275, बवाना में 240, अशोक विहार में 235और अलीपुर में 220 दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को अब हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है।

End of Feed