आज का मौसम : 1, 2 जनवरी को बादल बरसेंगे मूसलाधार, बर्फीली हवाएं-कोहरा मचाएगा कोहराम; फ्लाइटें-ट्रेनें होंगी रद्द

Aaj Ka Mausam, 01 January 2026, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नए साल के जश्न और स्वागत में बादल बरसने को बेताब हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के सक्रियता से हरियाणा, पंजाब में राजस्थान हल्की बारिश, कोहरा (Fog) और कड़ाके की ठंड का मिलाजुला मौसम रहेगा, जबकि दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 01 जनवरी से 3 जनवरी के बीच पहाड़ों पर नए वेदर सिस्टम के कारण बारिश और बर्फबारी से मौसम काफी विपरीत रहेगा। उधर, दक्षिण भारत के एक से दो राज्यों में आंधी व बारिश को लेकर संभावना जताई जा रही है।

Aaj Ka Mausamm (आज का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में नए साल के जश्न के बीच मौसम अठखेलियां करता नजर आएगा। कहीं कड़ाके की सर्दी और कोहरा मुसीबत बनेगा तो कहीं बादल भिगाएंगे! खासकर, पहाड़ों पर पिछले 2 दिन से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लेह और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों के साथ कुछ मैदानी हिस्सों पर भी बारिश का सिलसिला जारी है। आसमान से पानी के साथ बर्फ भी गिर रही है, जिससे सिहरन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 01 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल बरस सकते हैं। वहीं, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछेक जगहों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, हो सकता है बूंदाबांदी भी मौसम को प्रभावित करे। इस दौरान समूचा उत्तर भारत शीतलहर (Cold wave) व कोहरे की गिरफ्त में रहेगा और सूरज बादलों के पीछे रहने से कड़ाके की सर्दी महसूस होगी। अत्यधिक घने कोहरे से कम हो रही विजिबिलिटी से रेल, सड़क और हवाई यातायात चरमराया रहेगा। स्काईमेट ने अगले 50 घंटों के मौसम का अनुमान व्यक्त किया है कि दक्षिण भारत में मौसम के करवट लेने से तमिलनाडु कई जिलों में तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। उधर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Kal Ka Mausam 1 Januaray 2026

कल का मौसम

राजस्थान में नए साल का मौसम

राजस्थान में मौसम नए साल का जश्न फीका कर सकता है। आईएमडी ने सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राज्य के कई हिस्सों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार यानी 01 जनवरी को जयपुर, बीकानेर और भरतपुर जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन घना कोहरा और शीतलहर का असर बरकरार रहेगा। 2 जनवरी से 4 जनवरी तक शीतलहर चलने के कारण न्यूनतम तापमान में तेज़ी से गिरावट आ सकती है और यह 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल, जैसलमेर, जयपुर, अलवर, दौसा और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

End of Feed