जौनपुर: जिले में एक सभासद के बेटे एवं कोचिंग सेंटर के संचालक की दीवाली के रोज रविवार को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात जफराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कजगांव में एक इंटर कॉलेज के पास की है।
सभासद पुत्र की गोली मारकर हत्या
कोचिंग सेंटर में हत्या
पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि कजगांव नगर पंचायत के सभासद आलोक मौर्य का बेटा अजय मौर्य (29) एस एन वी इंटर कॉलेज में कोचिंग सेंटर चलाता था और रात्रि में वहीं पर ठहरता था। उन्होंने बताया कि शनिवार को छोटी दिवाली की रात दो से तीन बजे के बीच कुछ बदमाश आये और अजय की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि परिजनों को रविवार सुबह इसकी जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गयी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
