"चंबल की चमड़ी है साहब!" ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया गर्मी से बचने का देसी नुस्खा, वीडियो हुआ वायरल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में गर्मी से बचने का अनोखा नुस्खा बताया। सिंधिया ने बताया कि वो एसी में नहीं रहते हैं, इसके साथ ही पुरानी परंपराओं से जुड़ने की सलाह दी। देखें वायरल वीडियो।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक जनसभा के दौरान केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। चंबल की भीषण गर्मी के बीच सिंधिया ने जेब से प्याज निकालकर सबको हैरान कर दिया। सिंधिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Jyotiraditya Scindia Mp NEWS

सिंधिया ने जेब से प्याज निकालकर दिखाया (स्क्रीनग्रैब)

51 डिग्री की गर्मी और सिंधिया का 'देसी नुस्खा'

मई-जून की तपती धूप और पारा चढ़ने के बीच लोग अक्सर एयर कंडीशनर (AC) का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया का तरीका बिल्कुल अलग है। उन्होंने जनसभा में खुलासा किया कि वह न तो अपनी गाड़ी में एसी चलाते हैं और न ही एसी वाले वातावरण में बैठना पसंद करते हैं। सिंधिया ने कहा, "लोग पूछते हैं कि इतनी गर्मी में कैसे रह लेते हो? मैं कहता हूं कि यह चंबल की चमड़ी है, थोड़ी मोटी होती है। मुझे पसीना बहाने में मजा आता है।"

End of Feed