Delhi News: सिंधिया ने नारी सम्मान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का दिलाया संकल्प, ओम बिरला बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा प्रकाश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमुदाय से तीन संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने मातृत्व, प्रेम और भाईचारे का प्रचार-प्रसार करने, समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करने और उन्हें आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए मातृत्व, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने, महिलाओं के सम्मान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए इन मूल्यों को जीवन में अपनाना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। वहीं,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और राष्ट्र निर्माण की अलख जगा रहा है। संस्कार और मूल्यपरक शिक्षा के माध्यम से यह संस्था समाज में चेतना पैदा करने का काम कर रही है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और  ओम बिरला ने किया डाक टिकट का विमोचन।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और ओम बिरला ने किया डाक टिकट का विमोचन। (फोटो- @JM_Scindia)

बता दें कि दोनों नेता नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. चिन्मय पंड्या भी मंच पर मौजूद रहे।

End of Feed